जगराते में भजन गाने वाली बच्ची से 'बिल्लो रानी' तक, ऐसी रही ऋचा शर्मा की कहानी

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर गायिका ऋचा शर्मा की आवाज में अलग ही ताकत और मिठास है। उन्होंने बॉलीवुड में रोमांटिक गाने गाए और सूफी संगीत में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने फिल्मों में अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि उनके कई गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
उनके सफर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में जगराते में भजन गाने से हुई थी और पहली कमाई के तौर पर उन्हें सिर्फ 11 रुपए मिले थे।
📡 स्रोत: NewsData.io