राजनीति

जहरीली शराब से 28 मौतें, 16 आरोपी गिरफ्तार:अंतरराज्यीय तस्कर ने सिखाया बनाने का तरीका; कांग्रेस बोली- मौतों का आंकड़ा छिपा रही सरकार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जहरीली शराब से 28 मौतें, 16 आरोपी गिरफ्तार:अंतरराज्यीय तस्कर ने सिखाया बनाने का तरीका; कांग्रेस बोली- मौतों का आंकड़ा छिपा रही सरकार

सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ विकासखंड के गांवों में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि, प्रशासन ने अब तक 15 मौतों की पुष्टि की है। अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने तीन स्तर पर अभियान शुरू किया है।

इसमें घर-घर सर्वे, चौपाल और कानूनी कार्रवाई शामिल है। वहीं, कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया है। 16 आरोपी गिरफ्तार, 17 को पकड़ने इनाम घोषित पुलिस ने कुल 33 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ में अवैध शराब तैयार करने, उसकी पैकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बंडा की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था। लखेरा से शराब तैयार करने का तरीका और फार्मूला मिलने के बाद ही आरोपियों ने अवैध शराब बनाने का काम शुरू किया था।

मामले के एक अन्य आरोपी ततरवारा गांव के सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू पिता द्वारका सिंह राजपूत के खेत से पुलिस ने 164 क्वार्टर सागर गोल्ड प्लेन मदिरा, 27 लीटर अमानक शराब, निर्माण-पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला है। फरार मुख्य आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

बाकी 15 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम है। आरोपी इस तरह बनाते थे अवैध शराब पुलिस को जांच में पता चला कि चंद्रभान उर्फ चंदू, शिवांजय राजपूत का रिश्तेदार है। शिवांजय के जरिए उसका मनीष लोधी से संपर्क हुआ। इसके बाद मनीष और रवि लखेरा ने शराब तैयार करने के लिए प्रिंट, बारदाना, रैपर समेत अन्य सामान उपलब्ध कराया।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को चंदू के मक्का के खेत में करीब 50 पेटी नकली शराब 'सागर गोल्ड' के नाम से तैयार की गई। इसे शिवांजय राजपूत, मनीष लोधी और चंद्रभान राजपूत ने बामौरा, गूगरा, पाटन, छापरी सहित आसपास के गांवों में सेल्समेन के जरिए पहुंचाया। पुलिस ने बंडा और विनायका थाने में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में 252.12 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है।

बंडा थाने वाले केस में 62.4 लीटर शराब पकड़ी गई है, जिसमें से जुझार सिंह लोधी से 43.2 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।