अपराध

जहरीली शराब से 50 मौतों का दावा:प्रदेश अध्यक्ष बोले; पार्टी ने चार महीने में छह ज्ञापन दिए, जिला प्रशासन ने एक्शन नहीं लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जहरीली शराब से 50 मौतों का दावा:प्रदेश अध्यक्ष बोले; पार्टी ने चार महीने में छह ज्ञापन दिए, जिला प्रशासन ने एक्शन नहीं लिया

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

मनोज यादव का दावा है कि पार्टी ने पिछले पांच महीनों में छह बार ज्ञापन देकर बंडा में अवैध और जहरीली शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पांच महीने में छह ज्ञापन दिए डॉ.

यादव ने सागर में पत्रकारों को ज्ञापनों की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि अप्रैल से ही प्रशासन को बंडा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की जानकारी दी जा रही थी। ज्ञापनों के जरिए चेतावनी दी गई थी कि यह शराब लोगों के जीवन के लिए खतरा बन रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

अब बंडा में हुई मौतों के बाद पार्टी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। 50 मौतों का सपा ने किया दावा सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच चुकी है, जबकि प्रशासन की ओर से 22 मौतों की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कराया जा रहा है, जिससे मौतों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आ पा रहा है।

हालांकि, सपा के 50 मौतों के दावे और पोस्टमार्टम नहीं होने के आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। कलेक्टर-एसपी की जांच की मांग समाजवादी पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सागर कलेक्टर, एसपी और बंडा एसडीएम समेत उन सभी अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए, जिन तक अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें पहुंची थीं।

सपा ने कहा कि यदि ज्ञापनों पर समय रहते कार्रवाई की जाती और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगती तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। पार्टी ने प्रशासन से जवाब मांगा है कि बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

जहरीली शराब से हुई 50 मौतों की त्रासदी हमें सिखाती है कि सुरक्षा के प्रति सतर्कता अनिवार्य है। जब किसी भी अवैध उत्पाद से समाज को खतरा हो, तो हमें तुरंत कानूनी माध्यमों से शिकायत दर्ज करनी चाहिए और स्थानीय प्राधिकरणों को जवाबदेह ठहराना चाहिए। पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए, हमें स्वयं भी जागरूकता फैलाने का कर्तव्य निभाना चाहिए—सुरक्षित विकल्प चुनें, शंकास्पद उत्पादों से दूरी बनाएं, और सामूहिक रूप से नियमों का पालन करें।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।