Jailer 2 Advance Booking Day 1:'जेलर 2' के अब तक बिक गए 38 हजार से ज्यादा टिकट! खतरे में है 'जना नायकन' का रिकॉर्ड?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रजनीकांत की 'जेलर 2' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. उससे पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.
विदेशी मार्केट में प्री सेल में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, घरेलू बाजार में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग का क्रेज देखा जा रहा है.
दिलचस्प बात ये है कि अभी के लिए, प्री-सेल्स के लिए बहुत कम शो लिस्ट किए गए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार जबरदस्त है चलिए यहां 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते हैं.
बहुत कम शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू
'जेलर 2' के फिलहाल घरेलू मार्केट में महज 380 शो लिस्ट किए गए हैं और पूरी तरह से बुकिंग शुरू होनी बाकी है.
फिर भी, टिकट काउंटरों पर काफी हलचल दिख रही है. बुक माई शो पर हर घंटे का ट्रेंड भी शुरू हो गया है.
दोपहर 12:36 बजे (IST) तक, फ़िल्म ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पिछले एक घंटे में 2.79 हजार टिकट बेचे थे इससे ये क्लियर हो गया है कि जब इसकी फुल फ्लैज्ड से प्री-सेल्स शुरू होगी तो ये फिल्म धमाल ही मचा देगी.
पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' के 38.1 हज़ार टिकट बिक चुके हैं (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर).
कलेक्शन के मामले में, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से 64.05 लाख रुपये कमाए हैं.
नेट कलेक्शन के हिसाब से यह 54.28 लाख रुपये है.
इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 27% है, जो कि शानदार है.
जैसे-जैसे और शो बढ़ेंगे, आने वाले दिनों में जबरदस्त रिस्पॉन्स की उम्मीद है.
कहां हो रही ह अभी 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग?
अभी सिर्फ़ तमिलनाडु में ही 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है.
शहरों की बात करें तो चेन्नई 30.01 लाख के साथ सबसे आगे है, और उसके बाद मदुरै 11.77 लाख के साथ है.
त्रिची में पहले दिन के लिए 6.83 लाख के टिकट बिके हैं, जबकि कोयंबटूर में 6.43 लाख टिकटों की सेल हुई है.
'जना नायकन' को दे पाएगी मात?
थलपति वि
📡 स्रोत: ABP Live Film
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सिनेमा का आनंद लेते हुए हमें याद रखना चाहिए कि असली मनोरंजन हमें समाज की समस्याओं पर सोचने और समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करे। जब हम किसी अपराध या हिंसा के समाचार पढ़ते हैं, तो हमें न सिर्फ निंदा करनी चाहिए, बल्कि शांतिपूर्ण संवाद, कानूनी रास्ते और सहानुभूति के माध्यम से समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए। समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए हमें सहिष्णुता, शिक्षा और न्याय की भावना को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।