राज्य

Jaipur News: राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS बदले, 14 ट्रेनी IAS की भी पोस्टिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Jaipur News: राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS बदले, 14 ट्रेनी IAS की भी पोस्टिंग

Rajasthan IAS-RAS Transfer List:राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. देर रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इसके साथ ही 14 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. ट्रेनी आईएएस को अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है. आयोग ने एक जगह तीन साल या उससे ज्यादा समय से तैनात अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे. आईएएस सूची में सुश्री नित्या के को ऊर्जा विभाग, डॉ. शिल्पा सिंह को आयोजना विभाग और उत्साह चौधरी को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. गौरव बजानिया अजमेर नगर निगम आयुक्त और धायगुड़े स्नेहल नाना बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त बने हैं. राहुल श्रीवास्तव को माउंट आबू एसडीएम के साथ यूआईटी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार मिला है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।