व्यापार

जैसलमेर में शहर में आज तीन घंटे बिजली बंद:सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगी कटौती; जानिए कौनसे इलाके रहेंगे प्रभावित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जैसलमेर में शहर में आज तीन घंटे बिजली बंद:सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगी कटौती; जानिए कौनसे इलाके रहेंगे प्रभावित

जैसलमेर शहर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। गोल्डन सिटी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले बीएसएफ एवं सिटी फीडर की विद्युत लाइनों पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इस तकनीकी और जरूरी मरम्मत कार्य के चलते आज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से स्थानीय नागरिकों और रोजमर्रा के कामकाज पर इसका असर देखने को मिलेगा। प्रभावित होने वाले क्षेत्र विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस शटडाउन के दौरान शहर के दर्जनों इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों और मोहल्लों में बाबा बावड़ी, बीएसएफ एरिया, रेलवे स्टेशन, मदरसा रोड, क्रियाघर पाड़ा, गर्ग मोहल्ला, सुथार पाड़ा और गड़ीसर रोड शामिल हैं।

इसके अलावा मजदूर पाड़ा, वाल्मीकि मोहल्ला, गौड़ा पाड़ा, सोनार पाड़ा, दरजी पाड़ा, छप्पर पाड़ा, वाल्मीकि कॉलोनी, छीपा पाड़ा, चांदी पाड़ा, लोलानी पाड़ा, गांधी कॉलोनी तथा गड़ीसर चौराहा और इसके आसपास के इलाकों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई नहीं मिल पाएगी। आमजन से सहयोग की अपील विद्युत वितरण निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के इस समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी और बिजली से जुड़े काम समय से पहले पूरे कर लें।

तीन घंटे के इस आवश्यक रखरखाव कार्य का उद्देश्य भविष्य में क्षेत्र में सुचारू, सुदृढ़ और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली तकनीकी बाधाओं का सामना न करना पड़े। कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।