व्यापार

अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?

आज लगातार चार दिन बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

पिछले 4 दिनों में सोने की कीमतों में करीब 39,800 प्रति 100 ग्राम (लगभग 3,980 प्रति 10 ग्राम) तक की बड़ी गिरावट आ चुकी थी, जिस पर अब जाकर ब्रेक लगा है. 4 दिनों की भारी गिरावट के बाद आज चांदी की स्थिति भी सुधरी है.

ग्लोबल मार्केट में आज स्पॉट सिल्वर की कीमत 57 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई, जिससे घरेलू बाजार में कीमत को सहारा मिला.

आज कितनी है सोने की कीमत?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,47,440 से 1,47,810 रुपये के बीच है, जबकि कल इसकी कीमत 1,46,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी कि कल के मुकाबले सोना आज 1,350 रुपये से 1,720 रुपये तक महंगा हुआ है.

22 और 18 कैरेट की कितनी बढ़ी कीमत?

24 कैरेट की ही तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी आई है.

जहां कल 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,33,800 से 1,34,200 रुपये के बीच थी.

वहीं, आज इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,35,150 से 1,35,590 रुपये के बीच पहुंच गई है. यानी कि कीमतों में 1,350 से 1,390 रुपये तक की तेजी आई है.

18 कैरेट का सोना भी आज प्रति 10 ग्राम 1,100 से 1,120 रुपये तक महंगा हुआ है.

कल इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,09,480 से 1,09,600 रुपये के बीच थी और आज कीमत प्रति 10 ग्राम 1,10,580 से 1,10,720 रुपये के बीच है.

आज क्यों महंगा हुआ सोना?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है.

सीएनएन की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर से हमला करने का नया प्लान बनाया है.

भविष्य में होने वाले संभावित हमलों के लिए एक ऐसे बम के इस्तेमाल की बात की जा रही है, जिसे 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' कहा जाता है. बम का नाम GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट (MOAB) है.

यह अमेरिका के पास मौजूद बसे बड़े गैर-परमाणु बमों में से एक है. यानी कि यह परमाणु बम तो नहीं है, लेकिन इसके विस्फोट से भारी तबाही मच सकती है.

वहीं, ईरान ने भी अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखन

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।