व्यापार

जल सुरक्षा आर्थिक विकास और सतत भविष्य का मुख्य आधार: राज भूषण चौधरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जल सुरक्षा आर्थिक विकास और सतत भविष्य का मुख्य आधार: राज भूषण चौधरी

अक्टूबर 06, नई दिल्ली: नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने दो दिवसीय 12वें ‘वाटर इनोवेशन समिट’ का उद्घाटन किया। ‘जल और अर्थव्यवस्था’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञों के बीच चर्चा हो रही है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. राज भूषण चौधरी ने जल सुरक्षा को देश के आर्थिक विकास, औद्योगिक उत्पादकता और सतत भविष्य के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देकर जल संपन्न राष्ट्र के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई व्यापार एवं निवेश आयोग (Austrade) के दक्षिण एशिया प्रमुख मुकुंद नारायण मूर्ति ने भारत के जल क्षेत्र में हुए बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता, नदी पुनर्जीवन, सिंचाई के आधुनिकीकरण और जल अवसंरचना के विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल प्रबंधन, तकनीकी नवाचार, जल संरक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बाइट: डॉ. राज भूषण चौधरी, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्रीबाइट: मुकंद नारायण मूर्ति,प्रमुख,ऑस्ट्रैड दक्षिण एशिया,ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग(वीडियो कैप्शन: नई दिल्ली में 12वें ‘वाटर इनोवेशन समिट’ का आयोजन किया गया। जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने जल सुरक्षा और तकनीकी नवाचार को सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन में भारत-ऑस्ट्रेलिया जल सहयोग पर भी चर्चा हुई।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।