देश

जल और तिरंगे के साथ ‘भोले की दौड़’, बोल बम और “भारत माता की जय” से गूंजी रांची

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जल और तिरंगे के साथ ‘भोले की दौड़’, बोल बम और “भारत माता की जय” से गूंजी रांची

Relevance: PRIORITY

Slug: BHOLE KI DAUR

Title: जल और तिरंगे के साथ ‘भोले की दौड़’, बोल बम और “भारत माता की जय” से गूंजी रांची

Synopsis: रांची में सावन की तीसरी सोमवारी, लगातार दूसरे साल ‘भोले की दौड़’ हुई आयोजित, हाथों में जल और तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाई दौड़, बोल बम और भारत माता की जय से गूंजा शहर।

Category: Culture

Deadline: 17 AUGUST , RANCHI

17 अगस्त, रांची: सावन की तीसरी सोमवारी पर राजधानी रांची में लगातार दूसरे वर्ष ‘भोले की दौड़’ यानी डाक बम का आयोजन किया गया। श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में कमांडो डिफेंस एकेडमी, मोरहाबादी के युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल के अनुसार, दौड़ की शुरुआत चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव स्वर्णरेखा तट से हुई। यहां सभी प्रतिभागियों की आरती के बाद हाथों में जल और तिरंगा लेकर डाक बम दौड़ शुरू हुई। प्रतिभागी विभिन्न मार्गों से होते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक के साथ दौड़ का समापन हुआ।

दौड़ के दौरान पूरा शहर ‘बोल बम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजता रहा। हाथों में जल और तिरंगा लिए दौड़ते युवक-युवतियों का उत्साह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रास्ते में स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।

आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि रांची में लगातार दूसरी बार आयोजित यह कार्यक्रम पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे भक्ति और आस्था से जुड़े कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए रांची प्रशासन, नगर निगम, पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों का आभार जताया।

भव्य संध्या आरती और महाभोग का आयोजन-

कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाभोग का प्रसाद वितरित किया गया।

दौड़ के स्वागत के लिए चुटिया समेत विभिन्न इलाकों के लोग सड़क पर मौजूद रहे। स्वागत समिति में रवि सिंह, छत्रधारी महतो, रेखा महतो, श्याम किशोर सिंह, अनंत तिवारी, मंटू पांडे, गणेश श्यामल, संजय कुमार शशि, रवि प्रताप और रंजीत कुमार महतो समेत कई लोग शामिल रहे।

आयोजन में नंद किशोर सिंह चंदेल, निलेश चौधरी, अर्चना मिर्धा, लखन कुमार, अमन ठाकुर, सुनीता देवी, रूबी देवी और रितिक समेत कमांडो डिफेंस एकेडमी के युवक-युवतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।