जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट:बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग
जालंधर की लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट मिली है। चैट में दोनों के बीच अफेयर, सीक्रेट मीटिंग, शादी करने और एक साथ रहने की बातें सामने आई हैं।
इसी के साथ चैट के एक हिस्से में सतपाल कौर के पति से अलग होने और उसे रास्ते से हटाने से जुड़ी बातचीत का भी जिक्र है। इसके अलावा चैटिंग में नेहा के पति उमंग बस्सी और सतपाल कौर एक दूसरे को ‘बेबी’-‘शोना’ कहते। जल्द एक होने, घर पर रहने के लिए मम्मी को मनाने, एक-दूसरे के बिना नहीं रहने, हग करने जैसी बातें करते हैं।
चैट के मुताबिक, सतपाल कौर ने अपने मोबाइल में आरोपी बॉयफ्रेंड उमंग का नंबर ‘तानवी’ और ‘AA’ नाम से सेव कर रखा था, जबकि उमंग ने सतपाल का नंबर 'सतलाप’ नाम से सेव किया था। सतपाल कौर फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसके पति विशाल शर्मा ने चैट सार्वजनिक करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
चैट में सीक्रेट मीटिंग्स, शादी और साथ रहने की बात पढ़िए पूरी चैट जिसमें कई खुलासे हुए 15/01/26 8:25 pm - सतपाल: मेरी जान है तू 8:25 pm - तानवी प्रशु: मैं तो जान हूं आपकी, आप मेरा पूरा संसार हो। 8:25 pm - तानवी प्रशु: मेरी खुशियाँ, मेरा दुख, मेरा सब कुछ सिर्फ आपके इर्द-गिर्द है।
8:26 pm - तानवी प्रशु: और सिर्फ आप, बस। 8:34 pm - तानवी प्रशु: मैं आपसे प्यार करती हूं। 8:35 pm - सतपाल: मैं भी आपसे प्यार करता हूं, शोना। 8:51 pm - सतपाल: हो गया शोना। 9:25 pm - सतपाल: मेरा बुग्गू।
साथ रहने और घर ले आने की बातें 15/01/26 10:03 pm - सतपाल: मेरा आपके पास आने का मन है। 10:04 pm - तानवी प्रशु: मेरा भी, बस आपको कसकर गले लगाकर सो जाऊं।
10:04 pm - तानवी प्रशु: आराम से सुबह उठूं और आपको देखूं। 10:04 pm - सतपाल: आपको बहुत याद कर रहा हूं, मेरा बच्चा। 10:05 pm - तानवी प्रशु: आपके बिना तो ठंड लग रही थी। 10:05 pm - तानवी प्रशु: एक दिन भी निकालना मुश्किल है।
10:06 pm - सतपाल: मेरा भी। 10:06 pm - तानवी प्रशु: अब आप यहां हो ना। 10:07 pm - तानवी प्रशु: ऐसा लग रहा है कि अब सब पूरा हो गया। 10:07 pm - तानवी प्रशु: मैंने आपको गले लगा लिया। 10:21 pm - सतपाल: बस मेरे पास रहना। 10:21 pm - तानवी प्रशु: मेरी हालत क्या थी, आप सोच भी नहीं सकते। 10:21 pm - तानवी प्रशु: मैं क्
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar