जालंधर में रोड पर जिस्म का सौदा,VIDEO:अंधेरा होते ही सड़क पर लड़कियां, बेझिझक सौदेबाजी; ₹1 हजार से ₹10 हजार तक रेट
जालंधर के बस स्टैंड पर रात 9 बजते ही खुलेआम देह व्यापार शुरू हो जाता है। लड़कियां तंग कपड़ों में यहां रोड के किनारे आकर खड़ी हो जाती हैं। जैसे ही कोई कार रुकती है तो तुरंत आकर सौदेबाजी शुरू कर देती हैं। होटल से लेकर पर्सनल जगह तक की व्यवस्था भी उनकी होती है। दैनिक भास्कर को इसके बारे में पता चला तो भास्कर रिपोर्टर ने 15 दिन तक यहां रात के वक्त फर्जी कस्टमर बनकर पूरे धंधे की पड़ताल की। इस दौरान 4 लड़कियों से रिपोर्टर की बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने बिना किसी झिझक के न केवल अपने रेट बताए बल्कि जगह के बारे में भी बताया। जब लड़की डील फाइनल कर लेती है तो फिर इसमें उनके दलाल की एंट्री होती है। वही फिर होटल या किसी सीक्रेट जगह का बंदोबस्त करता है। भास्कर की पड़ताल में क्या-क्या निकला, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 1. पहली लड़की बोली- जगह की व्यवस्था हम कर लेंगे लड़की: हेलो
रिपोर्टर: हेलो, कैसी हो?
लड़की: बढ़िया रिपोर्टर: क्यों बुलाया?
लड़की: 1500 रुपए पर शॉट चाहिए। रिपोर्टर: फुल नाइट का क्या है?
लड़की: कितने लोग हैं? रिपोर्टर: 2 ही लोग हैं।
लड़की: 8 हजार लगेंगे। रिपोर्टर: ये तो बहुत ज्यादा हैं। दूसरी लड़की तो सिंगल शॉट का एक हजार बोल रही थी।
लड़की: वो आंटी होगी। रिपोर्टर: नहीं, वह लड़की थी।
लड़की: एक बात बताऊं? आपके पास अच्छा मौका है। उससे ही मिल लो फिर। रिपोर्टर: वह लड़की ढंग की नहीं लगी। तुम कितना लेती हो फुल नाइट का?
लड़की: 7 हजार दे देना। इससे कम नहीं होगा। रिपोर्टर: आपके साथ कोई और भी लड़की है क्या?
लड़की: हां, लेकिन 2 लड़कियों का 10 हजार लगेगा। रिपोर्टर: अच्छा, 5 हजार रुपए एक लड़की के?
लड़की: हां। (इसके बाद रिपोर्टर ने उनका मिनिमम रेट कन्फर्म करने के लिए मोलभाव किया) रिपोर्टर: 2 लड़कियों का 7 हजार ले लेना।
लड़की: अगर दूसरी लड़की आएगी तो उसे भी पूरा हिस्सा चाहिए होगा। 10 हजार में हम दोनों एडजस्ट कर लेंगे। रिपोर्टर: वह लड़की आपकी फ्रेंड है क्या?
लड़की: वो छोड़ो आप। आप बस बताओ। ग्राहक: किस जगह चलना है?
लड़की: व्यवस्था हम कर लेंगे। आप रहने दो। (हालांकि इस दौरान इतनी बातचीत देख उसे शक हो गया कि ये रियल कस्टमर नहीं हैं। वह तुरंत वहां से भाग निकली।) 2. दूसरी लड़की बोली- फुल नाइट के 8 हजार रुपए इसके बाद रिपोर्टर कुछ दूर आगे बढ़ा तो एक और लड़की मिल गई। उसने भी बिना किसी झिझक के हाय-हेलो छोड़
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar