राजनीति

जालौन की कल की 5 बड़ी खबरें:IAS रिंकू सिंह राही बोले- अंग्रेजों ने नहीं हमने किसानों का शोषण किया; डीएम ने फहराया तिरंगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जालौन की कल की 5 बड़ी खबरें:IAS रिंकू सिंह राही बोले- अंग्रेजों ने नहीं हमने किसानों का शोषण किया; डीएम ने फहराया तिरंगा

आज नो न्यूजपेपर डे है, इसलिए शनिवार को अखबार आपके घर नहीं पहुंचेगा। जालौन जिले की कल दिनभर की 5 बड़ी और जरूरी खबरें एक नजर में पढ़िए। 1:- जालौन में IAS रिंकू सिंह राही बोले- अंग्रेजों ने नहीं हमने किसानों का शोषण किया जालौन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीएम (न्यायिक) रिंकू सिंह राही ने कहा- भगत सिंह आज के हिसाब से बेवकूफ और बेकार बच्चे थे। वो घर के हिसाब से बागी थे। उन्होंने कहा- जब मैं इतिहास पढ़ता हूं, तो मुझे लगता है कि जब किसानों का शोषण हुआ, क्या अंग्रेजों ने किया या फिर हमारा जो पटवारी था, इस देश का ही आदमी था, उसने किया था। उसने अपने अफसर के सामने अच्छा कर्मचारी बनने के लिए किया था। इस दौरान रिंकू सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन और उसमें हिस्सा लेने वालों के बारे भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा शुरू में स्वतंत्रता के आंदोलन में सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों ने हिस्सा लिया था। बाकी तो अपने धर्म के अनुसार कर्मकांड और परिवार में लगे थे। पढ़ें पूरी खबर... 2:- जालौन में युवक की पिटाई और अभद्रता, पैर छुलवाने का आरोप, भीम आर्मी ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के नावर गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर है। इस वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक के साथ मारपीट करते और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पीड़ित युवक से पैर छुलवाए गए और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 14 अगस्त का है। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को पीटता नजर आ रहा है, जबकि वह अपने साथियों से वीडियो बनाने को कहता है। इस दौरान पीड़ित युवक के साथ कथित रूप से अभद्रता की गई और उसे पैर छूने के लिए मजबूर किया गया। वीडियो में डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भीम आर्मी के संज्ञान में आया। पढ़ें पूरी खबर... 3:- जालौन में 111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली, जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक तिरंगा लेकर सड़क पर निकले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जालौन में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में 111 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और आम लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा टाउन हॉल स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू हुई। 111 मीटर लंबे तिरंगे को थामे लोग शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोंच रोड स्थित पीली कोठी पहुंचे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर यात्रा का समापन हुआ। पढ़ें पूरी खबर... 4:- जालौन में बाइक चोर गिरोह का खुलासा: 10 आरोपी गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद जालौन की रामपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक बड़े गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनमें एक अधूरी बाइक भी शामिल है, एक मोटरसाइकिल की चेचिस, पांच मोबाइल फोन तथा बाइक चोरी में प्रयुक्त होने वाले पेचकस, हथौड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जालौन के एएसपी IPS अधिकारी डॉक्टर ईशान सोनी ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि थाना रामपुरा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर मुकदमे दर्ज किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर... 5:- छात्र की तबीयत बिगड़ी तो रातों-रात पहुंचे 25 पलंग: संस्कृत विद्यालय में अब जमीन पर नहीं सोएंगे बच्चे जालौन के गुरु का इटौरा स्थित श्रीकृष्ण संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में बरसाती कीड़े के काटने से एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाया। डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार रात उरई से विद्यालय में 25 पलंग भेजे गए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी छात्र को जमीन पर न सुलाया जाए। बताया गया कि रात में एक छात्र को किसी बरसाती कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद उसके गले में तेज दर्द होने लगा और हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। छात्र को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने विषैले कीड़े के काटने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।