राज्य

जालौन में डीएम ने उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जालौन में डीएम ने उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

जालौन में जिलाधिकारी समीर ने मान्यवर कांशीराम कॉलोनी स्थित उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अल्पना गुप्ता और सहायक अध्यापक शोभा गुप्ता व दीपशिखा लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित मिलीं।

इस पर डीएम ने तीनों शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।वहीं, स्कूल की निगरानी में लापरवाही मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया।

उन्होंने दिव्यांग छात्रा श्रुति सहित विशेष जरूरत वाले बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देने को कहा जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई में सुधार सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।