खेल

जालौन के गांधी इंटर कॉलेज में कानूनी साक्षरता शिविर:छात्रों को महिला-बाल अधिकार, श्रमिक कानून सहायता की दी जानकारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जालौन के गांधी इंटर कॉलेज में कानूनी साक्षरता शिविर:छात्रों को महिला-बाल अधिकार, श्रमिक कानून सहायता की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे गांधी इंटर कॉलेज में कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कानूनी जागरूकता अभियान के तहत हुआ। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और अहिंसा दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने की। छात्रों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की जानकारी मनाली चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012, महिला एवं बाल अधिकार, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन कानून, श्रमिक अधिकार और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी बताया। पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, पोर्नोग्राफी और छेड़छाड़ जैसे अपराधों में इस कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

उन्होंने छात्रों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की। 2 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम सचिव ने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले की तहसीलों, विकासखंडों, स्कूलों और लॉ कॉलेजों में लगातार कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

2 अक्टूबर को प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग समेत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोक अदालत और मुफ्त कानूनी सहायता के फायदे बताए कार्यक्रम का संचालन कर रहे पीएलवी महेश सिंह परिहार ने लोक अदालत और सुलह-समझौता केंद्र के फायदों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पात्र लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के अंत में मनाली चंद्रा ने छात्र-छात्राओं को अपने खिलाफ होने वाले यौन अपराधों के प्रति सतर्क रहने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र राठौर ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सुधीर कुमार गुप्ता, उदय सिंह यादव, हेमंत कुमार सिंह, विकास उदैनिया, बलवंत सिंह, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, मनोज कुमार राजपूत, जितेंद्र कुमार वर्मा, डीईओ दीपक नारायण, पीएलवी महेंद्र कुमार मिश्रा, योगेंद्र सिंह तखेले समेत शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।