राज्य

जालौन में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जोर

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जालौन में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर जोर

जिला जालौन के जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया तथा ईवीएम लॉग-बुक में आवश्यक टिप्पणी दर्ज की।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का भी निरीक्षण किया और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।