जालौन में एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में एक नवंबर को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंद और वंचित लोगों को विधिक सहायता के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसीके साथ तैयारियों को लेकर दीवानी न्यायालय, उरई में समीक्षा बैठक हुई जिसमें अपर जिला जज एवं शिविर के नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र द्विवेदी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।