बहुत जल्द मिलेगी अच्छी खबर, कनाडा संग डील पर बोले ट्रंप, क्या थमने वाला है ट्रेड वॉर?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत में ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और कनाडा के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने वाली है.
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.
ट्रंप के बयान से सवाल उठता है कि क्या अब यूएस और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने वाला है?
ट्रंप ने कनाडा के साथ डील को लेकर क्या कहा?
आयरलैंड में प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ मुलाकात के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कनाडा के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया.
जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि कनाडा अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और जल्द ही दोनों देशों के बीच डील देखने को मिल सकती है.
उन्होंने अमेरिकी किसानों के लिए बेहतर व्यापारिक शर्तों की भी मांग की है.
वहीं, ट्रंप का कहना है कि कनाडा को अमेरिकी किसानों पर लगाए गए टैरिफ और दूसरे शुल्क को हटाने होंगे.
ATM से फटा या गंदा नोट निकलने पर क्या है आपका अधिकार?
जानें RBI का नियम
आखिर अमेरिका-कनाडा के बीच क्यों बढ़ा तनाव?
दरअसल, अमेरिका और कनाडा के बीच टैरिफ को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा है, लेकिन यह विवाद सिर्फ टैरिफ तक ही सीमित नहीं रहा है.
दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव ऑटोमोबाइल जैसे बड़े उद्योगों की सप्लाई चेन के लिए भी परेशानी की वजह बन गया है.
इससे पहले अगस्त में दोनों देशों के बीच व्यापक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आखिरी समय नाकाम हो गई थी. जिसके बाद अमेरिका ने कनाडा के कई सामानों पर भारी शुल्क लगाने का रुख अपनाया.
इसके जवाब में कनाड
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहे टैरिफ विवाद का समाधान हो सकता है। यह विषय अमेरिकी और कनाडाई व्यापारिक संबंधों की दिशा दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के आर्थिक हितों को प्रभावित करती है और वैश्विक व्यापार नेटवर्क में बदलाव का संकेत देती है। यदि समझौता सफल होता है तो आयात-निर्यात लागत घटेगी, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ते उत्पाद मिलेंगे और उद्योगों को नई निवेश के अवसर मिलेंगे। आम जनता के लिए यह रोजगार सृजन और जीवन स्तर में सुधार