'जमानत के हकदार नहीं उमर खालिद और शरजील इमाम', दिल्ली पुलिस ने UAPA की सख्त शर्तों का दिया हवाला

साल 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में कड़ा रुख अपनाते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम को पूरे उपद्रव का मुख्य सूत्रधार करार दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों की ताजा जमानत याचिकाओं का पुरजोर विरोध करते हुए अपना जवाब दाखिल किया.
पुलिस ने अदालत को बताया कि उनके पास दंगे की योजना तैयार करने, भीड़ जुटाने और पर्दे के पीछे से रणनीतिक कमान संभालने के पुख्ता और अहम सबूत मौजूद हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi