जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में एक दर्जन से अधिक घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में एक दर्जन से अधिक घायल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी घायल।
Short Headline: जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में एक दर्जन से अधिक घायल
12 अक्टूबर, पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें दर्जनभर से अधिक लोगों के घायल हो गए। घायलों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।
दरअसल, जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत कई लोग घायल हुए। कांग्रेस की ओर से भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर हालात संभालने की कोशिश की। पुलिस पूरे घटनाक्रम और झड़प के कारणों की जांच में जुटी है।
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुई इस झड़प के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइट- ललित मीणा, सीटी एसपी, जमशेदपुर बाइट- अर्णव मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम