अपराध

जमशेदपुर में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार, 7,67,400 रुपये नकद बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जमशेदपुर में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार, 7,67,400 रुपये नकद बरामद

जुआ अड्डे पर जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई, 15 आरोपी गिरफ्तार, 7,67,400 रुपये नकद बरामद, 16 स्मार्टफोन जब्त।

Short Headline: जमशेदपुर में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार, 7,67,400 रुपये नकद बरामद

27 अक्टूबर, पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में जुआ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 7,67,400 रुपये नकद और 16 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन में एक आईफोन भी शामिल है।

नगर अधीक्षक ललित मीणा ने बताया कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित प्रताप सिंह के घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने और खिलाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही नकद राशि और मोबाइल फोन जब्त किए।

नगर अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर, आदित्यपुर, जुगसलाई, कदमा, गोविंदपुर, परसुडीह और अन्य क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों की उम्र लगभग 26 से 56 वर्ष के बीच बताई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बाइट- ललित मीणा, नगर अधीक्षक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।