राज्य

जमशेदपुर में लिबरल आर्ट्स एंड डिजाइन एजुकेशन कॉन्क्लेव में करियर के नए अवसरों पर मंथन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जमशेदपुर में लिबरल आर्ट्स एंड डिजाइन एजुकेशन कॉन्क्लेव में करियर के नए अवसरों पर मंथन

जमशेदपुर में लिबरल आर्ट्स एंड डिजाइन एजुकेशन कॉन्क्लेव में करियर के नए अवसरों पर मंथन, 450 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा, 6 बड़े विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से किया संवाद।

Short Headline: जमशेदपुर में लिबरल आर्ट्स एंड डिजाइन एजुकेशन कॉन्क्लेव में करियर के नए अवसरों पर मंथन

एजुकेशन कॉन्क्लेव, जमशेदपुर, राजेश

जमशेदपुर में करियर के नए अवसरों पर मंथन 450 से अधिक छात्रों ने लिया कॉन्क्लेव में हिस्सा

6 बड़े विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से किया संवाद

एंकर आज के दौर में करियर की संभावनाएं सिर्फ पारंपरिक पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं। विद्यार्थियों को नए अवसरों और विकल्पों से जोड़ने के लिए जमशेदपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ लिबरल आर्ट्स एंड डिजाइन एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। होटल रैडिसन में आयोजित इस कार्यक्रम में 450 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और छह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से सीधा संवाद किया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 विद्यार्थियों को करियर के नए अवसरों से जोड़ने के लिए जमशेदपुर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने छह बड़े विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से करियर के नए रास्ते समझे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि सरकार आर्थिक तंगी को उच्च शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने देगी।

बाइट- राहुल कुमार पुरवार, प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

वीओ 2 कॉन्क्लेव में विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे सोचने के लिए प्रेरित किया गया। नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षड़ंगी ने इस पहल के उद्देश्य पर बात रखी, वहीं उद्योगपति आरके अग्रवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए।

बाइट- कुणाल षड़ंगी, संस्थापक, नाम्या स्माइल फाउंडेशन

बाइट- आरके अग्रवाल, उद्योगपति

वीओ 3 शिक्षाविदों ने बदलते दौर में बहुआयामी शिक्षा और कौशल विकास की अहमियत बताई। वहीं, विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने करियर से जुड़े सवाल पूछे और नए क्षेत्रों में संभावनाओं को समझा।

बाइट- शिप्रा मिश्रा, शिक्षिका बाइट- आकृति, छात्रा

अंतिम वीओ ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ कॉन्क्लेव के जरिए विद्यार्थियों को करियर के नए विकल्पों और संभावनाओं से रूबरू कराया गया। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी रुचि पहचानने और भविष्य की सही दिशा चुनने में मददगार साबित हो सकते हैं।

जमशेदपुर से राजेश कुमार लाल दास की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।