जामताड़ा में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जामताड़ा में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, खेलने के दौरान तालाब में नहाने गए थे बच्चे, मौत के बाद गांव में पसरा मातम।
Short Headline: जामताड़ा में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत
29 सितंबर, जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तालाब में डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सोहेल अंसारी (5वर्ष), नासिर अंसारी (4वर्ष), आर्यन अंसारी (5वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे दोपहर के समय स्कूल से आने के बाद तालाब के बगल में खेल रहे थे, तभी वे तालाब में नहाने के लिए चले गए।
गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण तीनों बच्चे डूब गए। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तब पता चला कि तीनों तालाब में डूब गए हैं, जिसके बाद उनको निकालकर चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
बाइट- ग्रामीण
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
जैसे तीन छोटे जीवन की अनमोल रौशनी अचानक बुझ गई, वैसे ही समाज को भी अनदेखी छोटी-छोटी खतरों से सतर्क रहना चाहिए। तालाब जैसी नज़दीकी जगहों पर बच्चों के लिए सुरक्षा बाड़ लगाना, वयस्कों को निगरानी का कर्तव्य निभाना और आपातकालीन बचाव ज्ञान सिखाना ज़रूरी है। इस दुखद घटना से सीखें कि रोकथाम ही सबसे बड़ा साहस है।