राजनीति

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन जारी

अक्टूबर 24, नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच यूनिवर्सिटी में दीवारों पर लिखे गए विवादित स्लोगन से माहौल और गरमा गया। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय ने सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

जेएमआई ने इसकी जानकारी आज एक आधिकारिक नोटिस जारी करके दी। यूनिवर्सिटी ने कहा ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो। उन्होंने कहा सभी डीन, प्रमुख, निदेशक, फैकल्टी सदस्यों और छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे ऑनलाइन क्लास शेड्यूल का पालन करें और शैक्षणिक गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल हों।

इसी के साथ यूनिवर्सिटी ने सभी फैकल्टी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कक्षाएं लेने के लिए जरूरी इंतजाम करें और छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक सहायता तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं

फोटो- जामिया में विरोध प्रदर्शन जारी (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।