देश

जम्मू-कश्मीर में बदली तस्वीर, हिंसा में कमी और पर्यटन में इजाफा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जम्मू-कश्मीर में बदली तस्वीर, हिंसा में कमी और पर्यटन में इजाफा

सितंबर 15, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, केंद्र सरकार की विकास और जनकल्याणकारी पहलों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों से हिंसा के स्तर में कमी आई है और पत्थरबाजी की घटनाएं शून्य हो गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। 10 और 12 मई 2025 को सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) स्तर की वार्ता के बाद स्थिति काफी हद तक स्थिर हुई, हालांकि क्षेत्र की अप्रत्याशितता बनी हुई है।

रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ोतरी का उल्लेख किया गया है। वर्ष 2025 में करीब 2.3 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया, जबकि श्री अमरनाथ यात्रा में करीब 4.13 लाख श्रद्धालु पहुंचे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर पर भरोसा बनाए रखा और अपनी यात्राएं जारी रखीं।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।