विदेश

जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार:चीन में बनी पिस्तौल और 16 राउंड गोलियां बरामद; आतंकियों को हथियार दिलाने का काम करता था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार:चीन में बनी पिस्तौल और 16 राउंड गोलियां बरामद; आतंकियों को हथियार दिलाने का काम करता था

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पूर्व आतंकी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

वह संगठन के कहने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ हथियार दिलाने का काम करता था। पुलिस को संगठन से जुड़े एक मॉड्यूल के हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके में एक्टिव होने की जानकारी मिली थी। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने 24 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले थे। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, ग्रेनेड और IED बरामद इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में सुरक्षाबलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7 अप्रैल: 16 साल से फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:लश्कर का मेंबर था जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया था।

इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी थे और बाकी उनके मददगार थे। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरेरा के रूप में हुई। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं, दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब था। पूरी खबर पढ़ें… ----------- ये खबर भी पढ़ें… पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर:एयरफोर्स काफिले पर फायरिंग की थी, पहलगाम हमले के बाद तस्वीर सामने आई थी जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मार गिराए गए आतंकी की पहचान हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, यह पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबु तल्हा है और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।