अपराध

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया:तुर्किये में बनी एक पिस्टल और दो IED बरामद; 60 दिनों में ऐसी 18 गिरफ्तारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया:तुर्किये में बनी एक पिस्टल और दो IED बरामद; 60 दिनों में ऐसी 18 गिरफ्तारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तुर्किये में बनी एक कनिक पिस्टल, 10 कारतूस वाली मैगजीन और दो IED बरामद हुए हैं। पिछले 60 दिनों में ऐसी 18 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहे थे।

उन पर आतंकियों तक हथियार और विस्फोटक पहुंचाने में मदद करने का शक है। दोनों सोपोर के चिंकीपोरा के रहने वाले हैं। खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने कार्रवाई की खुफिया सूचना के आधार पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स और बारामूला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को डेलिना घाट के पास डारपुरा नर्सरी इलाके से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई को कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने और आतंकियों के मददगार नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में अहम कामयाबी माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है। 9 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने 9 सितंबर को हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पूर्व आतंकी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया।

उसके पास से चीन में बनी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, मंजूर पहले भी 2 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह संगठन के लिए आतंकी गतिविधियों में मदद करने के साथ हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। पूरी खबर पढ़ें… 24 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने 24 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले थे। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। सोपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान AK-47, ग्रेनेड और IED बरामद इससे पहले सोपोर के मंजसीर इलाके में सुरक्षाबलों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 72 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7 अप्रैल: 16 साल से फरार पाक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।