जमुई में दर्दनाक हादसा, दो बच्चियों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
जमुई में दर्दनाक हादसा, दो बच्चियों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जमुई के सिकंदरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर सड़क जाम किया।
13 अक्टूबर , जमुई (जमुई, बिहार) : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कुमार धाम मंदिर के पास सिकंदरा–नवादा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। हादसा तड़के सुबह हुआ, जब दोनों बच्चियां अपने परिजनों के साथ कुमार धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। दोनों बच्चियां सिकंदरा थाना क्षेत्र के पचमहुआ गांव की रहने वाली थीं। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए दोनों बच्चियों के शव सिकंदरा चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इसके कारण सिकंदरा–नवादा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों की मांग के बीच सड़क पर जाम जारी रहा। इसके चलते मुख्य चौराहे के आसपास सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फिलहाल, घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
वीडियो
Caption : जमुई के सिकंदरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर सड़क जाम किया।