जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी - ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी...’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली और बिहार में महिलाओं के खिलाफ हाल ही में हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे भयानक हमले न सिर्फ बढ़ रहे हैं, बल्कि यह और भी ज्यादा हिंसक भी होते जा रहे हैं.
उन्होंने राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार से भी देशभर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर निकल सकें.
महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सोचने की जरूरत- प्रियंका
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केरलम में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में महिलाओं के खिलाफ हो रही अपराध को घटनाओं को भयावह करार दिया.
उन्होंने कहा, महिलाओं के लिए पहले भी सुरक्षा एक बड़ी चिंता का मुद्दा रहा है, लेकिन अब यह स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है. यह भयावह है. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं.
उनके लिए पहले भी असुरक्षा रही है और अब हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है.
उन्होंने कहा, महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सभी को बहुत गंभीरता के साथ सोचने की जरूरत है.
अगर हम अपनी सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं, तो फिर बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई भी मतलब नहीं है.
#WATCH | Wayanad, Keralam: On the Jamui harassment case, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "It's horrible.
Crimes against women are just increasing. It's become unsafe for women.
It was always unsafe, but it's become more and more increasingly violent towards wom
📡 स्रोत: ABP Live
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
हम सबको चाहिए कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा को नज़रअंदाज़ न करें। जब किसी पर उत्पीड़न हो, तो तुरंत पुलिस, कानूनी सहायता और समाजसेवी संगठनों से मदद लें। समाज को जागरूक करना, शिक्षा देना और सुरक्षित स्थान बनाना ज़रूरी है। पीड़ितों के साथ सहानुभूति दिखाएँ, उन्हें सुनें और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कदम उठाएँ। इस तरह हम एक सुरक्षित, समान और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।