जन-जन की सरकार, जन-जन के द्धार अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का आयोजन

चम्पावत जिले में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्धार अभियान के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया।
17 अगस्त 2026, चम्पावत: चम्पावत जिले में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्धार अभियान के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। उप जिला अस्पताल, लोहाघाट में आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 623 मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी। दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच जैसी सुविधाओं का लाभ लिया। वहीं, महिलाओं के लिए शिविर में ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं।
(फोटो संलग्न)
कैप्शन_जन-जन की सरकार, जन-जन के द्धार अभियान के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का आयोजन