'जन नायकन' ने तोड़ा 'करुप्पु' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है. इसे वर्ड ऑफ माउथ का भी भरपूर फायदा मिला, यही वजह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर गई.
इसी के साथ ही फिल्म की रिलीज को 38 दिनों का वक्त पूरा हो चुका है और फिल्म ने अब 2026 का तमिल का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई और रिकॉर्ड के बारे में. 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर थमी नहीं है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के 14 शहरों में करीब 30 शोज अभी भी चल रहे हैं.
ऐसे में फिल्म ने छठे शनिवार यानी कि 38वें दिन फिल्म ने इंडिया में 4 लाख कमाए, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 198.22 करोड़ पहुंच गया. इतना ही नहीं, कोईमोई के अनुसार, फिल्म 'जन नायकन' ने वर्ल्डवाइड 327.4 करोड़ की कमाई कर ली है और ओवरसीज में फिल्म ने 93.5 करोड़ कमा लिए हैं.
यह भी पढ़ें: 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 9 दिन में कमाया 335% प्रॉफिट
'जन नायकन' ने 'करुप्पु' का तोड़ा रिकॉर्ड फिल्म 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने तमिल की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म 'करुप्पु' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सूर्या की इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 198.18 रहा था जबकि इसे पीछे छोड़ते हुए विजय की फिल्म ने 198.22 करोड़ कमा लिए हैं. 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म बनी इसी के साथ ही सीएम विजय की 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस
📡 स्रोत: ABP Live Film