जान की परवाह नहीं? रपटा पार करते समय फंसे बाइक सवार, डराने वाला Video

रिपोर्ट- शिवेंद्र सिंह बघेल, सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक हैरान करना वाला वीडियो सामने आया है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं.
जसो थाने के अंतर्गत आने वाले दुबहिया में उफनते रपटा को पार करने के लिए लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रपटा पूरी तरह उफान पर है.
बाइक सवार दो लोग इसे पार करने लगते हैं लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वे बीच में ही फंस जाते हैं. ग्रामीणों की सूझबूझ से उनकी जान बचती है. बताते चलें कि जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कों में आवागवन अभी भी बंद है. आज (शुक्रवार) मौसम खुला है. बारिश नहीं हो रही है, लिहाजा नदी-नालों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP