जन विश्वास को मिली मजबूती : पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने जन सुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा अपने कार्यालय में आयोजित की जन सुनवाई
खरगोन /मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित की जाती हैं ।
इसी क्रम में जनता की समस्याओं पर संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा दिनांक 01.09.26 को अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये जन सुनवाई के दौरान आज कुल 11 आवेदक के द्वारा अपनी शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन दिए जिनमें जमीनी विवाद संबंधी शिकायत, आपसी विवाद शिकायत, संपत्ति संबंधी शिकायत व अन्य शिकायत आदि लेकर आमजन आए जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा उनकी व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु भी थाना प्रभारियों को संबंधित विभाग से समन्वय कर शिकायत के निराकरण हेतु हर संभव मदद व उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा द्वारा खरगोन में आयोजित जन सुनवाई का उल्लेख है, जहाँ आम लोगों की शिकायतें सुनी और समाधान के निर्देश दिए गये। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि पुलिस जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और त्वरित समाधान के लिये सक्रिय कदम उठा रही है। ऐसी सुनवाई से नागरिकों को अपने मुद्दों का समाधान मिलने की उम्मीद होती है, जिससे उनके मन में विश्वास बढ़ता है। इसके परिणामस्वरूप समाज में शांति, कानून व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है