खेल

जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

आपने ये गाना तो सना ही होगी, 'जाते थे जापान पहुंच गए चीन'. ऐसा रियल लाइफ में भी किसी के साथ हो गया है. बस देश अलग हैं, लेकिन मामला ऐसा ही है.

दरअसल हाल ही में कनाडा से बेंगलुरु जा रही एक महिला की फ्लाइट का रूट बदल गया और वो सीधे लंदन एयरपोर्ट जा पहुंची. जहां उसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दरअसल महिला के पास ब्रिटेन का वीजा नहीं था.

इसके बावजूद उसे लंदन पहुंचना पड़ा, जहां ब्रिटिश एयरवेज ने उसे बेंगलुरु जाने वाली अगली फ्लाइट में चढ़ने के लिए बोर्डिंग पास नहीं दिया.

अब बेंगलुरु की कंज्यूमर कोर्ट ने एयरलाइन को करीब 1.66 लाख रुपये देने का आदेश दिया है.

क्या है पूरा मामला? ये मामला कनाडा में पीएचडी की पढ़ाई कर रही भद्रप्रिया शिवकुमार का है.

वो कनाडा के सास्काटून शहर से बेंगलुरु होते हुए अपनी यात्रा की प्लानिंग बनाकर चल रही थीं.

भद्रप्रिया ने 17 जनवरी 2024 को EaseMyTrip के जरिए आने-जाने का हवाई टिकट बुक कराया था. इस टिकट की कीमत 1,38,945 रुपये थी. उनकी जर्नी 1 अगस्त 2024 को शुरू होनी थी.

लेकिन उस दिन सास्काटून से टोरंटो जाने वाली उनकी वेस्टजेट एयरलाइन की फ्लाइट रद्द हो गई.

इसके बाद एयरलाइन ने उनके लिए कैलगरी और लंदन के रास्ते बेंगलुरु पहुंचने की वैकल्पिक व्यवस्था की. इस बदलाव के कारण भद्रप्रिया को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचना पड़ा.

लंदन एयरपोर्ट पर परेशान हुई महिला

लंदन पहुंचने के बाद भद्रप्रिया को बेंगलुरु जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट पकड़नी थी.

लेकिन एयरलाइन ने बुकिंग से जुड़ी समस्या का हवाला देते हुए उन्हें बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया.

भद्रप्रिया के अनुसार, वो फ्लाइट के उड़ान भरने से करीब 2 घंटे 45 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंच गई थीं. इसके बावजूद वो भारत जाने वाली फ्लाइट में नहीं बैठ सकीं.

सबसे बड़ी परेशानी ये थी कि उनके पास ब्रिटेन का वीजा नहीं था.

ऐसे में लंदन में फंसने के बाद उन्हें अपने सामान और आगे की यात्रा की व्यवस्था करने में भी मुश्किल हुई. उन्होंने खाने-पीने और ठहरने की समस्या

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।