जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

भारत की 2027 की जनगणना का अहम चरण आज से शुरू होने जा रहा है. सोमवार को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बर्फ़ीले इलाकों में 'सेल्फ़-एन्यूमरेशन' (खुद अपनी जानकारी दर्ज करने) के साथ शुरू होगा. इसमें दूर-दराज़ के गांव, पहाड़ी समुदाय और मुश्किल रास्तों वाले इलाके शामिल होंगे. गृह मंत्रालय ने उन 40 सवालों की लिस्ट जारी की है जो जनगणना अधिकारी हाउसहोल्ड शेड्यूल के तहत परिवारों से पूछेंगे.
इन इलाकों में रहने वाले लोग 17 से 31 अगस्त के बीच अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं. इसके बाद, जनगणना करने वाले कर्मचारी, जिनके पास पिछले हफ़्ते बताए गए 40 सवाल होंगे. 1 सितंबर से 30 सितंबर तक घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करने का काम शुरू करेंगे. देश के बाकी हिस्सों में आबादी की गिनती अगले साल फरवरी में होगी.
क्यां है ये 40 सवाल
व्यक्ति का नाम
परिवार के मुखिया से संबंध
लिंग
जन्म तिथि और उम्र
वर्तमान वैवाहिक स्थिति
विवाह के समय उम्र
पति/पत्नी का नाम
घोषित राष्ट्रीयता
धर्म
जाति
पिता का विवरण
माता का विवरण
दिव्यांगता
मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएं
साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति
शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई
प्राप्त उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और स्ट्रीम
क्या पिछले एक साल के दौरान किसी समय काम किया है
आर्थिक गतिविधि की श्रेणी</
📡 स्रोत: ABP Live