जनाई भोसले ने राखी बांध सिराज पर लुटाया प्यार, कहा- 'खुशकिस्मत हूं कि...'

रक्षाबंधन के मौके पर दुनिया भर से भाई-बहनों की तस्वीरें सामने आईं. इसमें क्रिकेट जगत के सितारे भी शामिल रहे. अब मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले की बड़ी प्यारी तस्वीर आई है.
दिवंगत सिंगर आशा भोसले की पोती सिंगर जनाई ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज सिराज को राखी बांधी. सिराज और जनाई का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत है. सिराज उन्हें बहन मानते हैं. जनाई ने शेयर की राखी की तस्वीर
जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर सिराज को राखी बांधते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखा. उन्होंने सिराज जैसा भाई पाने पर खुद को खुशकिस्मत बताया. इसके साथ उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को अपना सबसे करीब दोस्त भी बताया.
<div style="color: #3897f0; font-family: Arial,sans-serif; font-size: 14px; font-style: normal; font-weight: 550; line-heig
📡 स्रोत: ABP Live Khel