राजनीति

जनाज़े में शिरकत की आशंका, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान कोहेफिज़ा थाने ले जाए गए, हुई रिहाई

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जनाज़े में शिरकत की आशंका, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान कोहेफिज़ा थाने ले जाए गए, हुई रिहाई

भोपाल। पत्रकार आजम लाला। उज्जैन की शाही जामा मस्जिद के सदर अरशद साहब के इंतिकाल की खबर के बाद भोपाल में सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई। इसी बीच AIMIM मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को कोहेफिज़ा थाने ले जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन को आशंका थी कि मोहसिन अली खान उज्जैन जाकर मरहूम अरशद साहब के जनाज़े में शिरकत कर सकते हैं। इसी के मद्देनज़र उन्हें एहतियाती तौर पर कुछ वक्त के लिए कोहेफिज़ा थाने ले जाया गया।

मामले को लेकर फिलहाल प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष को थाने ले जाने की खबर के बाद AIMIM कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की कार्रवाई और अगले कदम पर निगाहें टिकी हुई हैं।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।