जनकल्याण के कामों की श्रृंखला में एक साल में मध्यप्रदेश में ₹1 लाख करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ₹142.96 करोड़ की लागत से 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही, 52 गढ़ों के वंशजों को सम्मानित कर वीरांगना रानी दुर्गावती को समर्पित घड़ी एवं कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती जी के लिए राष्ट्र और मातृभूमि सर्वाेपरि थे। उन्होंने अपने स्वाभिमान और सम्मान से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कामों की श्रृंखला में एक साल में मध्यप्रदेश में ₹1 लाख करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे।