देश

जनरल धीरज सेठ को मिला नेपाली सेना के जनरल का मानद रैंक

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जनरल धीरज सेठ को मिला नेपाली सेना के जनरल का मानद रैंक

अगस्त 17, नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच मजबूत सैन्य रिश्तों की एक और मिसाल सामने आई है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने नेपाली सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया है। काठमांडू के राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर गए सेना प्रमुख को मिला यह सम्मान भारत-नेपाल की लंबे समय से चली आ रही सैन्य परंपरा... आपसी विश्वास और रक्षा सहयोग को दर्शाता है।

फोटो- भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और अन्य

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।