जनसंघ से BJP तक की 75 साल की यात्रा राष्ट्रनिष्ठा-समर्पण की यात्रा: नितिन नवीन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 21, नई दिल्ली: भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में आयोजित ‘संकल्प से समर्पण तक’ कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनसंघ से बीजेपी तक की 75 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए इसे राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा की यात्रा बताया।
नितिन नवीन ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें उसी स्थल पर आने का अवसर मिला, जहां से इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंघ से शुरू हुए जन-जन तक पहुंचने के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पूर्वजों ने समाज के हर वर्ग के विकास का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से काम करना चाहिए।
(वीडियो कैप्शन: भारतीय जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में आयोजित ‘संकल्प से समर्पण तक’ कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।)