जनसंपर्क और मीडिया जगत के धुरंधर, सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाले ताहिर अली "विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कुशल संवाद, बेहतरीन मीडिया समन्वय और समर्पित सेवाओं का सम्मान, जनसंपर्क से सामाजिक सरोकारों तक अपने काम से बनाई विशिष्ट पहचान
भोपाल, 7 सितंबर।
जनसंपर्क और मीडिया के क्षेत्र में लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रभावी संवाद के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक एवं वर्तमान में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मीडिया सलाहकार ताहिर अली को प्रतिष्ठित 13वें ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
इंदौर में आयोजित भव्य समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने ताहिर अली को सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

जनसंपर्क के क्षेत्र में ताहिर अली का नाम लंबे अनुभव और प्रभावी कार्यशैली के साथ लिया जाता है। अपने सेवाकाल में उन्होंने शासन और मीडिया के बीच संवाद तथा समन्वय को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शासन की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के साथ उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर संबंध और संवाद कायम करने पर विशेष जोर दिया।

ताहिर अली की कार्यशैली की खासियत संवाद की सहजता, विषय की स्पष्ट समझ और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता रही है। विभिन्न परिस्थितियों में संतुलित संवाद बनाए रखना, सूचनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और मीडिया से जुड़े विषयों में बेहतर समन्वय स्थापित करना उनके लंबे अनुभव की पहचान रहा है।
यही कारण है कि जनसंपर्क जगत में उन्होंने अपनी अलग और सम्मानजनक पहचान कायम की। सरकारी सेवा के दौरान विभागीय दायित्वों के साथ ताहिर अली शिक्षा, समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे।
जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और समाजहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी उनके व्यक्तित्व के संवेदनशील पक्ष को सामने लाती है। उनके योगदान में पेशेवर दक्षता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी दिखाई देता है।
सेवानिवृत्ति के बाद भी ताहिर अली की सक्रियता और अनुभव का लाभ सार्वजनिक जीवन को मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मीडिया सलाहकार के रूप में वे शासन और मीडिया के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने, मीडिया समन्वय को बेहतर बनाने और जनहित से जुड़ी सूचनाओं के व्यापक प्रसार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
सम्मान समारोह में ताहिर अली के जनसंपर्क, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी कर्मनिष्ठा, सेवाभाव और दायित्व-बोध की सराहना की गई।
समारोह में प्रशासन, समाजसेवा, शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कल्याण और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को 12 अलग-अलग विधाओं में सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद ताहिर अली ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और समाज के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने अपने सेवाकाल में मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विनय उजाला की पूरी टीम को आत्मीयता के साथ सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया।
समारोह में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, नगर निगम उज्जैन की सभापति कलावती यादव, समूह संपादिका शोभना मिश्रा, विनय उजाला के एमडी डॉ. वी.के. मिश्रा और प्रेस क्लब उज्जैन के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल हाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
ताहिर अली, जो जनसंपर्क और मीडिया के क्षेत्र में अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं, को "विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनके कुशल संवाद, बेहतरीन मीडिया समन्वय और सामाजिक सेवाओं के लिए दिया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन लोगों की पहचान करती है जिन्होंने समाज में संवाद और मीडिया के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाया है। इस सम्मान से आम जनता को यह प्रेरणा मिलती है कि संवाद कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी से समाज में स्थायी प्रभाव डाला जा सकता है।