राज्य

जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग की शिवपुरी कलेक्ट्रेट में मौत:गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग की शिवपुरी कलेक्ट्रेट में मौत:गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे 70 वर्षीय ग्रामीण की अचानक मौत हो गई। वह जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद उसे एडीएम कार्यालय के बाहर बेंच पर अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम सडबूड़, तहसील बदरवास निवासी बादल सिंह यादव (70) के रूप में हुई है। बताया गया है कि उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करा ली थी और उन्हें 32वां नंबर मिला था। गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कराने पहुंचे थे बादल सिंह अपनी पत्नी अतर बाई यादव के नाम उज्ज्वला योजना के तहत जारी घरेलू गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। आवेदन के अनुसार, गैस कनेक्शन कोलारस का है। परिवार के अनुसार, गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बदरवास क्षेत्र से कोलारस जाना पड़ता है। दूरी और आवागमन की परेशानी को देखते हुए कनेक्शन को बदरवास स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे बताया जा रहा है कि बादल सिंह पहले से बीमार थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद वह एडीएम कार्यालय के बाहर लगी बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेंच पर ही अचेत हो गए। कुछ समय बाद लोगों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा तो कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।