जंगल के बीच बांस की खूबसूरत छांव, महराजगंज का धरमौली बना इको-टूरिज्म स्थल, जहां है प्रकृति के साथ सुकून

Maharajganj, Dharmauli: महराजगंज के चौक क्षेत्र के जंगलों में बसा धरमौली इन दिनों अपने अनोखे इको-टूरिज्म मॉडल से लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. यहां बांस से तैयार किए गए खूबसूरत बैठने के स्थान और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को शहर की भीड़भाड़ और गर्मी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताने का मौका देती है.
खास बात यह है कि बिना प्रकृति से छेड़छाड़ किए प्राकृतिक संसाधनों से तैयार की गई ये संरचनाएं जंगल की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है.
📡 स्रोत: News18 Hindi