खेल

जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया खुलासा, बताई अपनी फेवरेट ODI पारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया खुलासा, बताई अपनी फेवरेट ODI पारी

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिकेटर के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया.

कोहली को उनकी 2 वनडे पारियों में से बेस्ट चुनने के लिए कहा गया, जिसे वह चुनते फिर उसके साथ एक और यादगार पारी को रखकर फिर किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता.

उन्होंने कई शतकीय पारियों में से उस पारी को बेस्ट चुना, जिसमें उन्होंने कुल 50 रन भी नहीं बनाए थे.

विराट कोहली के सामने सबसे पहले उनकी 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 133 रनों की नाबाद पारी और 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 35 रनों की पारी को रखा गया.

कोहली ने 35 रन की पारी को बेस्ट चुना.

वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गई 35 रनों की पारी को उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 85 रन की पारी, 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 122 रनों की पारी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में खेली गई 160 रनों की पारी से ऊपर रखा.

43 रनों की पारी को चुना बेस्ट

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 43 रनों की पारी को 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली गया 35 रनों की पारी से बेस्ट चुना.

Birthday special! 😍 Over the years, #ViratKohli has played countless iconic innings, but which one comes out on top?

Find out! 📹 Watch him soon in #INDvSL 3-match ODI series 👉 Starts 13th DEC https://t.co/ookEDInLNc

Star Sports (@StarSportsIndia) November 5, 2026

इसके बाद 43 रनों की उस यादगार पारी के साथ उन्हें ऑप्शन के रूप में 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 183 रन की पारी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2015 में 138 रन की पारी, 2015 में पाक के खिलाफ 107 रन की पारी को दिय

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।