राज्य

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भेजा जाएगा कोच्चि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भेजा जाएगा कोच्चि

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए रिम्स रांची में निशुल्क जांच शिविर आयोजित, तीन सौ बच्चों के साथ शामिल हुए अभिभावक, चयनित बच्चों को ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा कोच्चि।

Short Headline: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भेजा जाएगा कोच्चि

30 अक्टूबर, रांची: रांची स्थित रिम्स के ऑडिटोरियम में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। एनआरएचएम, रिम्स और अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के संयुक्त सहयोग से ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे।

एनआरएचएम के निदेशक शशि नाथ झा ने बताया कि शिविर में करीब 300 बच्चे शामिल हुए हैं। अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्चों की जांच कर रही है। जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित बच्चों को इलाज के लिए कोच्चि भेजा जाएगा, जहां करीब दो महीने बाद उनकी सर्जरी की जाएगी। वहीं, अमृता हॉस्पिटल के बाल हृदय शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.

बृजेश कुमार ने बताया कि बच्चों के इलाज और हृदय सर्जरी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।