'जन्माष्टमी पर ही आएं नन्हे कान्हा या राधा':गोरखपुर में 4 सितंबर को डिलीवरी की चाह, डॉक्टर बोले-मेडिकल कंडीशन देखकर होता सिजेरियन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →गोरखपुर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बच्चों के जन्म को लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके परिवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिन महिलाओं की डिलीवरी की डेट 4 सितंबर के आसपास पड़ रही है, वे चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी जन्माष्टमी के दिन ही हो। ताकि उनके घर नन्हे 'कान्हा' या 'राधा' का आगमन हो सके।
हालांकि, डॉक्टरों ने बिना मेडिकल जरूरत के इस तरह की तारीख तय करने को जोखिम भरा बताया है। जिला महिला अस्पताल के SIC डॉ. अनिल झा का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन डिलीवरी कराने की मांग बिल्कुल गलत है। अस्पताल में गर्भवती महिला और बच्चे की मैच्योरिटी और मेडिकल कंडीशन को देखकर ही डिलीवरी का फैसला लिया जाता है।
समय से पहले या बाद में जबरदस्ती डिलीवरी या सी- सेक्शन कराने से मां और नवजात दोनों की सेहत को खतरा हो सकता है।
नेचुरल तरीके से कराई गई डिलीवरी हर हाल में सही होती है। ‘बहुत मन था कि मेरी डिलीवरी जन्माष्टमी पर ही हो’ बुधवार को जेलरोड से अपनी भाभी की डिलीवरी कराने आई श्रेया तिवारी ने बताया कि भाभी का नौवां महीना जन्माष्टमी के आसपास ही पूरा हो रहा था। हमसब परिवार वाले ये उम्मीद लगा रहे थे कि जन्माष्टमी के दिन ही डिलीवरी हो।
ताकि नन्ही राधा या कृष्णा का हमारे घर आगमन हो। लेकिन आज सुबह से ही दर्द शुरू हो गई तो तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां चेकिंग के बाद डॉक्टर ने कहा कि डिलीवरी आज ही होगी। वहीं खजनी से आई नीलम शुक्ला ने बताया कि मेरा बहुत मन था कि मेरी डिलीवरी जन्माष्टमी पर ही हो। ताकि श्री कृष्ण या राधा रानी साक्षात हमारे घर आएं।
लेकिन बुधवार को जब टेस्ट कराया तो डॉक्टर ने उसी दिन डिलीवरी करने को बोल दिया। पहला बच्चा जन्माष्टमी पर आता तो अच्छा होता- नेहा गोरखनाथ से आई नेहा यादव ने बताया कि मेरा पहला बच्चा होने वाला है। पूरा परिवार यह चाहता था कि जन्माष्टमी के दिन ही हमारे घर नन्हा महमान आए। चाहे लड़की हो या लड़का दोनों के होने पर ही खुशी थी।
लेकिन आज दिखवाने आई तो डॉक्टर ने डिलीवरी बोल दी है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले इन बातों का रखें ध्यान डॉक्टर का कहना है कि गर्भावस्था के आखिरी दिनों में महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि डिलीवरी में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि
📡 स्रोत: NewsData.io