जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को अलौकिक एवं मनमोहक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है।
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। श्री लक्ष्मीनारायण (बिड़ला) मंदिर में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को अलौकिक एवं मनमोहक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है।
मंदिर प्रबंधक श्री के. के. पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जन्माष्टमी की शाम को 'आर के क्रिएशन' द्वारा भव्य भजन एवं संगीत संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
यह रंगा-रंग कार्यक्रम सायं 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य आरती के पश्चात मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से धनिया पंजीरी के प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
मंदिर प्रबंधन ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण एवं बालगोपाल के दर्शन करें तथा भजन संध्या का आनंद लेकर धर्मलाभ उठाएं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में जन्माष्टमी के अवसर पर भोपाल के श्री लक्ष्मीनारायण (बिड़ला) मंदिर में विद्युत सज्जा से परिसर सजाया जा रहा है। यह परंपरा हर साल के अनुसार मनाई जाती है, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव मिलता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक धरोहर मिलकर धार्मिक उत्सव को और भी रोचक बनाती है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जैसे कि पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और समुदाय में एकजुटता तथा सांस्कृतिक गर्व की भावना जागृत होगी।