जन्माष्टमी आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 सितंबर 2026 भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई हैं।
मंदिरों और घरों में आज रात भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वही, उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत को नई दिशा देती हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं कठिन समय में सही निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों पर कायम रहने की प्रेरणा देती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता कर्तव्य, नैतिकता, न्याय, साहस और जीवन में संतुलन का मार्ग दिखाती है।