देश

जन्माष्टमी से पहले ज्वेलर्स की दुकानों पर खास कलेक्शन तैयार:1 हजार की बांसुरी से 2 लाख तक के चांदी के झूले उपलब्ध, बांसुरी की डिमांड सबसे ज्यादा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जन्माष्टमी से पहले ज्वेलर्स की दुकानों पर खास कलेक्शन तैयार:1 हजार की बांसुरी से 2 लाख तक के चांदी के झूले उपलब्ध, बांसुरी की डिमांड सबसे ज्यादा

मेरठ में जन्माष्टमी से पहले बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी खास वस्तुओं की डिमांड बढ़ने लगी है। ज्वेलर्स की दुकानों पर बांसुरी, राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं, झूले-पालने और श्रृंगार का सामान तैयार किया गया है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग डिजाइन और बजट में सामान तैयार कराया है।

भगत ज्वेलर्स के आधार मांगलिक ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए इस बार कई नई डिजाइन तैयार की गई हैं। श्रीकृष्ण के लिए अलग-अलग डिजाइन और साइज में बांसुरी बनाई गई हैं। श्रीकृष्ण की बांसुरी इस बार ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। राधा-कृष्ण और कृष्ण जी की प्रतिमाएं भी छोटे से लेकर बड़े आकार और अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं।

इसके अलावा लड्डू गोपाल के लिए छोटे-बड़े झूले ,वॉकर और पालने भी तैयार किए गए हैं। श्रृंगार से जुड़ी कई वस्तुएं भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। जन्माष्टमी से पहले ज्वेलर्स की दुकानों पर सजा खास कलेक्शन- रक्षाबंधन से ही शुरू हुई डिमांड आधार मांगलिक ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है।

रक्षाबंधन के आसपास से ही राखियों के साथ कृष्ण जी की बांसुरी और श्रृंगार के सामान की बिक्री शुरू हो गई थी। अब जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ इनकी डिमांड और बढ़ रही है। चांदी के तुलसी पौधे और छोटी चम्मच-कटोरियां भी पसंद कृष्ण जी के पूजन के लिए चांदी की छोटी-छोटी वस्तुओं के ऑर्डर भी मिल रहे हैं।

ग्राहक चांदी के छोटे तुलसी के पौधे बनवा रहे हैं। वहीं भोग और पूजा के लिए छोटी चम्मच और कटोरियां भी तैयार कराई जा रही हैं। इनकी भी ग्राहक ऑर्डर देकर खरीदारी कर रहे हैं। 1 हजार की बांसुरी से 2 लाख तक के झूले बांसुरी की कीमत करीब 1 हजार से 3-4 हजार रुपए तक है। श्रृंगार का सामान 3 हजार से 7 हजार रुपए तक की रेंज में है।

झूले और पालने 20 हजार से 2 लाख रुपए तक में उपलब्ध हैं। वहीं कृष्ण जी और राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं ढाई हजार से 30-35 हजार रुपए तक की रेंज में हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।