देश

Janmashtami Traffic Alert: नोएडा में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ISKCON मंदिर के आसपास रूट डायवर्जन और नो एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Janmashtami Traffic Alert: नोएडा में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ISKCON मंदिर के आसपास रूट डायवर्जन और नो एंट्री

Janmashtami Traffic Alert : जन्माष्टमी ( Janmashtami ) के मौके पर नोएडा में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Management) को लेकर खास तैयारी की है। 4 सितंबर को मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ( Noida Traffic Police ) ने कई इलाकों में रूट डायवर्जन (Route Diversion) और नो एंट्री (No Entry) की व्यवस्था की है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु रखने के लिए 500 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 500 से ज्यादा जवान संभालेंगे ट्रैफिक जन्माष्टमी पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 500 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर (Traffic Inspector) और 8 ACP स्तर के अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। पुलिस की ओर से भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जाएगी। लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

ISKCON मंदिर के पास वाहनों की एंट्री बंद नोएडा के ISKCON मंदिर ( ISKCON Temple ) में जन्माष्टमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर की ओर आने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। कमर्शियल वाहनों (Commercial Vehicles) को भी काफी पहले से रोका जाएगा।

मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले अलग-अलग रास्तों पर बैरिकेडिंग (Barricading) की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh: हनुमान अंश फिल्म के सिंगर को सुनील लोधी 1 लाख रुपये की सम्मान निधि देगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने सुना मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाना मंदिर तक पैदल जाना होगा ट्रैफिक व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मंदिर के करीब वाहन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

छोटे वाहनों को भी मंदिर के पास जाने से रोका जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को तय स्थान से आगे मंदिर तक पैदल जाना होगा। हालांकि, यातायात को पूरी तरह बाधित होने से बचाने के लिए फ्लाईओवर (Flyover) को खुला रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Maternity Leave: 6 महीने की छुट्टी में मिलेगी पूरी सैलरी?, जानें महिलाओं के लिए क्या हैं कानूनी नियम CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर और आसपास के इलाकों में CCTV Surveillance (CCTV Survillance) की जाएगी।

इसके अलावा ड्रोन कैमरों (Drone Surveillance) से भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सादे कपड़ों में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात करने की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें: CG Legal Metrology Registration: छत्तीसगढ़ में लाइसेंस व्यवस्था खत्म, अब ऑनलाइन पंजीयन से होगा कारोबार, निर्माताओं-विक्रेताओं को बड़ी राहत ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील पुलिस और प्रशासन का फोकस जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना है।

ऐसे में मंदिर जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग का पालन करें और जहां से वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की गई है, वहां जबरन जाने की कोशिश न करें। इससे भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) में पुलिस को मदद मिलेगी और लोगों को भी परेशानी से बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 3 September: ChatGPT, Claude और Grok समेत कई AI चैटबॉट ठप, दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स प्रभावित, आउटेज की वजह साफ नहीं

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।