देश

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर शुक्रवार सुबह से प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों पर अड़े हैं और धरना स्थल खाली नहीं करेंगे. वहीं, दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील कर रही है.

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उन्हें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी और वे वहां जाकर अपना प्रदर्शन करें. फिलहाल डीसीपी सचिन शर्मा और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी है.

जंतर-मंतर खाली करने की पुलिस की अपील जंतर-मंतर पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों से दिल्ली पुलिस लगातार धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान जा सकते हैं, जहां उन्हें प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी.

वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि वे जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. सुबह से जुटने लगे थे प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन का आह्वान किया गया था. दिल्ली पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है.

इसके बावजूद शुक्रवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने लगे. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के अंदर जाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. मल्टीपल लेयर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

जंतर-मंतर पर सुरक्षा के लिए मल्टीपल लेयर बैरिकेडिंग की गई है. दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की गई है. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति से किया था इनकार

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।